पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिंदरी के आइएम टाइप का मामला, लोगों ने की आरोपी की धुनाई
विज्ञापन
सिंदरी के आइएम टाइप का मामला, लोगों ने की आरोपी की धुनाई
सिंदरी.
बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदरी आइएम टाइप में शुक्रवार की दोपहर पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में लोगों ने रोहड़ाबांध निवासी तपन गोस्वामी (26) को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. उसे बंधक बना लिया. इसके बाद घटना की सूचना बलियापुर पुलिस को दी. पुलिस पहुंची तो लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि आएम टाइप में तीन बच्चियां घर के बाहर दोपहर में खेल रही थी. इसी दौरान एक बच्ची गायब हो गयी. इसकी सूचना मिलने पर बच्ची ने मां उसकी खोजबीन शुरू की, तो घर के पीछे झाड़ियों के पास बच्ची से गलत काम करते तपन गोस्वामी को देखा. बच्ची की मां ने शोर मचाया, तो आरोपी भागने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और धुनाई शुरू कर दी. इसके बाद उसे बंधक बना लिया. पूछताछ में आरोपी रोहड़ाबांध पकौड़ी मोड़ निवासी तपन गोस्वामी (पिता कमल गोस्वामी) ने बताया कि वह शराब पीने गया था. उसी क्रम में बच्ची पर उसकी नजर पड़ी और दुष्कर्म की नीयत से उसे झाड़ी में ले गया था. इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










