Dhanbad News: धनबाद से मुंबई के लिए मिल सकती है ट्रेन

Updated at : 26 Mar 2025 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद से मुंबई के लिए मिल सकती है ट्रेन

Dhanbad News: ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही थी, महाप्रबंधक ने दे दी है मंजूरी

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक एक ट्रेन मिलने की उम्मीद है. इस ट्रेन को सीआइसी सेक्शन होकर संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. अनुमति मिलती है तो धनबाद से यह पहली ट्रेन होगी जो मुंबई तक चलेगी. धनबाद के लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी हो जायेगी. झारखंड रेल यूजर्स की ओर से मांग को एक्स पर रखा गया है. झारखंड रेल यूजर्स की टीम एवं धनबाद की जनता द्वारा 03397/98 धनबाद नासिक रोड स्पेशल के मुंबई विस्तार के लिए लगातार मांग उठायी जा रही है. इस ट्रेन के विस्तार की जगह दूसरी ट्रेन को चलाने की तैयारी है.

जीएम की मंजूरी :

पूर्व मध्य रेल की ओर से एलएचबी रैक से मुंबई की ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही थी, जिस पर महाप्रबंधक की मंजूरी की मुहर लग गयी है. मंगलवार को महाप्रबंधक ने संबंधित विभागों को इससे जुड़ा निर्देश जारी किया है. जल्द धनबाद को मुंबई की ट्रेन मिल सकती है. यूजर्स ने एडीआरएम दानापुर को टैग कर अपनी मांगों से अवगत कराया. इसके जवाब में एडीआरएम दानापुर ने एलएचबी रैक से मुंबई की ट्रेन चलाने की जानकारी साझा की है.

धनबाद-नासिक रोड के विस्तार में पेच :

धनबाद-नासिक 1700.19 किमी है. लोकमान्य तिलक टर्मिनल या मुंबई सेंट्रेल तक विस्तार के लिए द्वितीयक रखरखाव की आवश्यकता होगी और इसके लिए सेंट्रल रेलवे को समय स्लॉट की आवश्यकता होगी, लेकिन यह मिलना मुश्किल है.

एलएचबी कोच के साथ मिल सकती है मुंबई के लिए ट्रेन :

सीआइसी सेक्शन होकर धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन तक नयी ट्रेन मिल सकती है. इसके लिए जरूरी निर्देश विभागों को दिया गया है. कोच के मिलने समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही धनबाद से मुंबई के लिए ट्रेन चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola