कतरास में विभिन्न संस्थानों-संगठनों ने मनाया योग दिवस

Updated at : 22 Jun 2024 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
कतरास में विभिन्न संस्थानों-संगठनों ने मनाया योग दिवस

चिटाही फुटबाल मैदान में सांसद ढुलू महतो ने किया योग

विज्ञापन

21के-चिटाही

चिटाही फुटबाल मैदान में सांसद ढुलू महतो ने किया योग

कतरास.

कतरास में नारी उत्थान संकल्प समिति ने योग दिवस मनाया. इस दौरान लोगों ने योगाभ्यास किया. समिति द्वारा महिलाओं के बीच फलदार पौधे बांटे गये. मौके पर लायंस क्लब कतरास की कोषाध्यक्ष डॉ मधुमाला, जानकी देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी आदि थे. जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में योग शिविर लगाया. बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय सर्वे पदाधिकारी उपेंद्र कुमार से योग प्रशिक्षण प्राप्त किया. रामकनाली कोलियरी स्थित काली मंदिर सामुदायिक भवन में केंद्र संचालक व मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा की देख-रेख में मजदूरों ने योगाभ्यास किया. होली मदर्स एकेडमी फुलवार में प्राचार्य मानस घोषाल व उप प्राचार्य पवित्र आचार्य, एक्सक्यूटिव चेयरपर्सन विजया राय आदि थे. योग शिक्षक श्यामसुंदर ने योगाभ्यास कराया. सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, रिटायर्ड वैज्ञानिक राजशेखर सिंह, क्रीड़ा भारती के रंजन सिन्हा, सुनील सिन्हा ने बच्चों को योगाभ्यास कराया. कतरास कॉलेज में प्राचार्य डॉ बी कुमार, डॉ एसएस प्रसाद, अशोक सिंह चौधरी व शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया.फुलारीटांड .सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में योग शिविर में मुख्य अतिथि संघचालक नकुल चंद्र दास, बीएमएस के जिला मंत्री मुरारी तांती, प्राचार्य राकेश सिन्हा, शिक्षक विपिन कुमार यादव, सतीश पांडे ने कार्यक्रम की शुरुआत की. योगाभ्यास में 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.सिजुआ. भेलाटांड़ फुटबॉल मैदान में टाटा स्टील ने योग दिवस मनाया. संचालन मुखिया व योग प्रशिक्षिका यशोदा देवी ने किया. मौके पर सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर, मैनेजर अमर प्रकाश खालको, रजनीकांत श्रीवास्तव, ऋषभ जैन, बिपिन सिंह चौधरी, यूनियन नेता नयन चंद महतो, रामलाल महतो आदि थे.तेतुलमारी. भाजपा राजगंज मंडल द्वारा भूली रोड नया प्राथमिक विद्यालय तेतुलमारी के समीप योगाभ्यास किया गया. यहां योग शिक्षक आरके चौधरी, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, रमेश महतो, सुरेश महतो, सुरेश किस्कू, शिव प्रसाद वर्मा, प्रदीप वर्मा, अजय साहनी, अशोक झा आदि थे.बरोरा. डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा, डेफोडिल पब्लिक स्कूल डुमरा, संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय हरिणा, बिनोद बिहारी महतो स्मारक उवि निचितपुर बाघमारा, विद्या मंदिर मुराइडीह काॅलोनी, लायंस क्लब बाघमारा तथा लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल ने योग दिवस मनाया.महुदा. डीएवी महुदा सहित कई शिक्षण संस्थानों में योगदान दिवस मनाया गया. डीएवी महुदा में प्राचार्य एके मंडल, शिक्षकों सहित 700 बच्चों ने योग शिविर में हिस्सा लिया. महुदा कॉलेज में प्राचार्य सिकंदर रवानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यासकिया. इसके अलावा रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा, पुना महतो उवि महुदा में योग दिवस मनाया गया.स्वस्थ रहने के लिए करें नियमित योग : सांसद ढुलू महतोबरोरा. चिटाही फुटबॉल मैदान में धनबाद महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने योग शिविर लगाया. मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो ने शिविर में योगाभ्यास किया. उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए लोगों से नियमित योग करने की अपील की. मौके पर शत्रुघ्न महतो, मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरचंद बाउरी, नरेश सिंह, महेश पासवान, ललन यादव, बिटटू चौहान, लालबहादुर यादव, काजल पाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola