Dhanbad News : बस्ताकोला के मजदूरों को 13 हजार वेतन नहीं मिला, तो जारी रहेगा आंदोलन : अरूप

Dhanbad News : बस्ताकोला के मजदूरों को 13 हजार वेतन नहीं मिला, तो जारी रहेगा आंदोलन : अरूप
Dhanbad News : बस्ताकोला क्षेत्र की छह नंबर साइडिंग के मजदूरों को 13 हजार रुपया मासिक वेतन नहीं मिलेगा, तो आंदोलन जारी रहेगा. जरूरत पड़ी तो एरिया नौ व 10 का चक्का जाम कर देंगे. उक्त बातें निरसा के भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को साइडिंग में चल रहे धरनास्थल पर मजदूरों को संबोधित करते हुए कही. कहा कि पूर्व में डीटी से वार्ता हुई थी. आश्वासन दिया था कि 13 हजार रुपये मासिक दिया जायेगा, लेकिन नहीं मिला. कहा कि कोयला में ग्रेड की हेराफेरी कर ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं. कहा कि प्रबंधन लाल झंडा के मजदूरों की शक्ति को तोड़ने का प्रयास कर रहा है. डिपार्टमेंटल परियोजना केओसीपी के कोयला के ग्रेड को उच्च कोटि का बना दिया गया, ताकि वहां खरीदार न हो. जबकि आउटसोर्सिंग के जो उच्च कोटि का कोयला है, उसका ग्रेड लो कर दिया गया, ताकि कमीशन मिले. कहा कि जरूरत पड़ी तो इन तमाम घोटालों की जांच सीबीआइ से करायेंगे. एक विशेष ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी लगे हुए हैं. अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने व संचालन राजेंद्र पासवान ने किया. मौके पर रामप्रसाद मल्लिक, सुरेंद्र वर्मा, सपन पासवान, कामता पासवान, नरेश निषाद, करण पासवान, राजेंद्र पासवान, शंकर भुइयां आदि थे.
विधायक अरूप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया गोपीनाथपुर में प्रदर्शन
भाकपा माले समर्थित निरसा बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनरतले निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को गोपीनाथपुर कोलियरी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. बाद में प्रबंधन से वार्ता हुई. इस दौरान कंपनी अधिकारी, निरसा थानेदार मंजीत कुमार मौजूद थे. सभा में विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि 26 दिसंबर छह सूत्री मांगों को लेकर समझौता हुआ था. उसे हर हाल में लागू करना होगा. स्थानीय लोगों को रोजगार देना होगा. बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि स्थानीय लोगों को तत्काल काम पर रखना होगा. नहीं तो काम चालू होने नहीं दिया जाएगा. वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने पूर्व में हुए समझौते को लागू करने पर पहल करने का भरोसा दिया. सभा की अध्यक्षता समिति संयोजक चंदन दास तथा संचालन रामजी यादव ने किया. मौके पर आगम राम, चंदन दास, राम जी यादव, रोशन मिश्रा, साधन चटर्जी, शमशाद खान, सोहन सोरेन, बापिन घोष आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




