धनबाद के जावेद पठान का ‘दूर’ म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज, नई फिल्म ‘बगावत’ की भी झलक आई सामने

धनबाद के फिल्म अभिनेता जावेद खान. फोटो: प्रभात खबर
Dhanbad News: धनबाद के युवा कलाकार जावेद पठान का हिंदी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ का टीजर रिलीज हो गया है. साथ ही उनकी नई फिल्म ‘बगावत’ की झलक भी सामने आई है. मुंबई में संघर्ष के बीच जावेद लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से शोभित रंजन की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड में धनबाद के युवा कलाकार जावेद पठान सपनों की नगरी मुंबई में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं. कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद अब उनका नया हिंदी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ जल्द रिलीज होने वाला है. इस गाने का टीजर सोमवार को जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
लगातार मेहनत से मिल रही सफलता
जावेद पठान ने बताया कि ‘दूर’ म्यूजिक वीडियो उनके लिए काफी खास है और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि मुंबई में संघर्ष के बावजूद वे लगातार अपने सपनों को साकार करने में जुटे हैं और आगे भी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.
जगदीप सिंह के निर्देशन में बना वीडियो
म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ का निर्देशन और प्रोडक्शन जगदीप सिंह ने किया है. इसे रेडी टॉकीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. हिंदी और पंजाबी म्यूजिक के फ्यूजन से तैयार यह वीडियो युवाओं को खासा आकर्षित करने वाला है.
नई फिल्म ‘बगावत’ का टीजर भी जारी
जावेद पठान ने बताया कि उनकी नई फिल्म ‘बगावत’ का टीजर भी मंगलवार को जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: चियांकी हवाई अड्डा शुरू होने से पलामू में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, लोगों की कमाई में होगा इजाफा
धनबाद का नाम कर रहे रोशन
जावेद पठान की लगातार मिल रही सफलताओं से धनबाद के युवाओं में भी उत्साह है. स्थानीय कलाकारों के लिए वे प्रेरणा बन रहे हैं. अब दर्शकों को उनके म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ और फिल्म ‘बगावत’ के रिलीज का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार आम लोगों को देगी स्वास्थ्य की गारंटी, जल्द जारी होगा हेल्थ कार्ड: डॉ इरफान अंसारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




