Dhanbad News: सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु का मांगा वरदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: जगह-जगह महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद कोयलांचल में सुहागिनों ने उपवास रख कर रविवार को जगह-जगह वट सावित्री की पूजा की. वट वृक्ष की पूजा कर पति की सलामति का वरदान मांगा. बलियापुर, सुरुंगा, करमाटांड़, पलानी, ढांगी समेत कई गांवों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. टुंडी के लछुरायडीह स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बरगद पेड़ के नीचे महिलाओं के कई ग्रुप में बैठ कर बारी-बारी से वट सावित्री की पूजा की. पंडित शम्भूनाथ मिश्र ने पूजन कराया. इस दौरान पंडित ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनायी. महुदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की. महिलाओं ने कच्चे धागे से वट वृक्ष का फेरा लगाकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी. पति के दीर्घायु होने का वरदान मांगा. बेलाखोंदा तिवारी टोला काली मंदिर स्थित वट वृक्ष व भाटडीह में पूजा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola