Dhanbad News : पति से छुपाकर महिलाओं ने किया लाखों का निवेश, हो गयी ठगी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : पति से छुपाकर महिलाओं ने किया लाखों का निवेश, हो गयी ठगी

पूजा देवी ने बताया कि वह अपने पति से छुपा कर रखे पैसे और अपने गहने बेच कर कुल 90 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में उन लोगों को दिये.

विज्ञापन

कंपनी में निवेश के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. दहुआटांड़ की पूजा देवी, प्रियंका देवी, पायल देवी समेत अन्य महिलाओं ने धनसार थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि प्रकाश मोदी, रणवीर मोदी और रवि चंद्रवंशी ने वर्ष 2023 में हिमालयन इंटरप्राइजेज के नाम से एक निवेश कंपनी खोली. इन लोगों ने पूजा देवी के साथ अन्य महिलाओं से संपर्क कर राशि जमा करने पर हर माह 5200 रुपये भुगतान करने की बात बतायी. पूजा देवी ने बताया कि वह अपने पति से छुपा कर रखे पैसे और अपने गहने बेच कर कुल 90 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में उन लोगों को दिये. इसके अलावा अन्य तीन महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये का भुगतान किया. इसी प्रकार से क्षेत्र की कई महिलाओं को भी निवेश के नाम पर जाल में फंसाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे निर्धारित राशि मांगने लगीं, तो उन्हें टालमटौल कर घुमाया गया. महिलाओं को शक हुआ, तो वे अपना पैसा लेने कंपनी के कार्यालय पहुंची, तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. कुछ महिलाओं ने उपरोक्त तीनों लोगों पर उनके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. धनसार पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola