Dhanbad News: कर्ज का पैसा मांगने गया तो हुआ हमला, आरोपी गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कर्ज का पैसा मांगने गया तो हुआ हमला, आरोपी गया जेल

Dhanbad News: कर्ज का पैसा मांगने गया तो हुआ हमला, आरोपी गया जेल

विज्ञापन

Dhanbad News: जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदीडीह श्याम बाजार के जोगियापट्टी में बुधवार की रात कर्ज में दिये गये पैसा मांगने पर मारपीट हो गयी. उसमें अरमान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट के बाद घायल अरमान को आसपास के लोगकतरास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गये, जहां अरमान का इलाज चल रहा है. इस मामले में घायल अरमान ने जोगता थाना में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अरमान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने जोगिया पट्टी निवासी अपने पड़ोसी असलम को कर्ज के रूप कुछ दिन पूर्व दस हजार रुपये दिये थे. बाद में जब असलम से कर्ज का पैसा लौटाने की मांग करता, तो असलम हमेशा टालमटोल कर देता था. बुधवार को मैं पुन:उससे अपने कर्ज में दिये गये पैसे के लिए उसका घर गया तो असलम ने सिर पर वार कर दिया. उससे सिर फट गया और खून बहने लगा. असलम ने जान मारने की नीयत से हमला किया था. जोगता पुलिस ने अरमान की शिकायत पर कांड अंकित कर आरोपी को पकड़ कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola