Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड की जलसहियाओं ने की बैठक

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड की जलसहियाओं ने की बैठक
Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड जलसहिया अधिकार मंच की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के फुटबॉल मैदान में आयोजित की गयी. अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने की. बैठक में जलसहियाओं ने बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि शीघ्र जारी करने, ग्राम एवं स्वच्छता समिति के प्रशासनिक खर्च के लिए उपलब्ध कुल राशि का एक प्रतिशत प्रशासनिक मद में उपलब्ध कराने, जलसहियाओं को यात्रा भत्ता पांच रुपये प्रति किलोमीटर की दर से प्रदान करने की मांग की गयी. बैठक में पूनम देवी, उर्मिला देवी, वीणा देवी, ज्योत्सना देवी, शिवानी देवी, दिव्या देवी, कलावती देवी, लीलावती देवी, सुमिता देवी, उमा देवी, लीला देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




