ePaper

Dhanbad News : वार्ड स्तर के सफाइकर्मियों को मिलेगा इएसआइ व पीएफ का लाभ, तीसरे दिन हड़ताल खत्म

Updated at : 10 May 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : वार्ड स्तर के सफाइकर्मियों को मिलेगा इएसआइ व पीएफ का लाभ, तीसरे दिन हड़ताल खत्म

Dhanbad News : वार्ड स्तर के सफाइकर्मियों को मिलेगा इएसआइ व पीएफ का लाभ, तीसरे दिन हड़ताल खत्म

विज्ञापन

Dhanbad News : चिरकुंडा नप के वार्ड स्तर के सफाइकर्मियों की हड़ताल वार्ता के बाद शुक्रवार को समाप्त हो गयी. शनिवार से कर्मी काम पर वापस लौटेंगे. विधायक अरूप चटर्जी, नप के सिटी मैनेजर नजरूल इस्लाम व सफाइकर्मियों की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गयी. इधर, इसको लेकर तीसरे दिन भी सफाई का काम ठप रहा. दोपहर बाद शुक्रवार को विधायक श्री चटर्जी नप कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इस माह के अंत तक इएसआइ व पीएफ की प्रक्रिया पूरा करने के लिए कहा, जिस पर नप के अधिकारी ने सहमति जतायी. अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई. मौके पर माले नेता श्रीकांत सिंह, संतु चटर्जी, वरुण दे, कल्याण राय, सतेंद्र महतो, अमरेश चक्रवर्ती, नांटू गोस्वामी, लक्ष्मण प्रसाद, मोइज खान आदि थे. विधायक ने कहा कि कर्मियों को हरहाल में इएसआइ व पीएफ देना होगा.

इधर, पायोनियर कंपनी के कर्मियों की हड़ताल जारी

कचरा उठाव के लिए नगर विकास व आवास विभाग से अधिकृत पायोनियर कंपनी के कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. नप द्वारा कंपनी को दिये गये स्पष्टीकरण का कोई जवाब नप को नहीं दिया गया है. पायोनियर के कर्मी भी वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके कारण पूरे नप क्षेत्र में जगह-जगह कचरे का ढेर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola