Dhanbad News: बिजली की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम रोका

Dhanbad News: जीएम ने शीघ्र समस्या का निदान का दिया आदेश
Dhanbad News: भीषण गर्मी एक सप्ताह से अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज बनियाहीर, भागा दो नंबर व अन्य लोगों ने शनिवार को एकीकृत जयरामपुर कोलियरी में संचालित सुशी-देवप्रभा आउटसोर्सिंग का काम ठप करा दिया. इससे ओबी ढुलाई, जयरामपुर कांटा घर से दुगदा और एमपीएल को कोयला ट्रांसपोर्टिंग बाधित हो गयी. सूचना पाकर परियोजना पदाधिकारी पहुंचे. लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे. करीब दो घंटे बाद जीएम कार्यालय में बनियाहीर, भागा दो नंबर के लोगों से जीएम अनिल कुमार सिंह ने वार्ता की.
ग्रामीणों ने कहा : भीषण गर्मी में 20 हजार की आबादी परेशान
ग्रामीणों ने जीएम से कहा कि भीषण गर्मी में बिजली संकट 20 हजार की आबादी परेशान है. पिट वाटर व पेयजल की आपूर्ति भी बंद है. शिकायत के बाद भी कोई पहल नहीं हो रही है. इस पर जीएम ने तत्काल लोदना पावर हाउस के अधिकारियों से बात कर समस्या का निदान करने का आदेश दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. तीन घंटे के बाद ओबी व कोयले की ट्रांसपोर्टिंग चालू हुई. प्रदर्शन में पार्षद मुन्नीलाल रविदास, डिसू रवानी, धर्मवीर पासवान, साबिर अंसारी, निहाल, बंटी अंसारी, कुंदन पासवान, बसीर अंसारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










