Dhanbad News:जमीन बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को ले ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Updated at : 30 Jan 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:जमीन बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को ले ग्रामीणों ने की नारेबाजी

निपनिया मौजा के खैराबाद में जमीन बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को लेकरग्रामीणों ने बुधवार को सीओ व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की.

विज्ञापन

Dhanbad News: बलियापुर अंचल अंतर्गत निपनिया मौजा के खैराबाद में जमीन बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को लेकर खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों ने बुधवार को सीओ व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि निपनिया मौजा में 42 डिसमिल सरकारी भूमि की बंदोबस्ती कर ली गयी है. इसको लेकर पहले भी आवेदन किया गया था. सीओ द्वारा जांच प्रतिवेदन देने की बात कही थी, बावजूद कोई पहल नहीं की जा रही है. मुख्यमंत्री से मिल कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा. इधर, बलियापुर के सीओ का कहना है कि प्रतिवेदन तैयार हो गया है. जल्द पहल होगी. मौके पर बाबूलाल महतो, प्रवीण हांसदा, संजय मुर्मू, प्रदीप टुडू, वीरेंद्र हेम्ब्रम, भोला महतो, राजा हेंब्रम, मनीष हेम्ब्रम, श्यामल हांसदा, बंटी मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola