करमाटांड़ के ग्रामीणों ने सीवरेज प्लांट का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम की ओर से करमाटांड़ में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध किया.

विज्ञापन

धनबाद नगर निगम की ओर से करमाटांड़ पंचायत के आमटांड़ टोला स्थित जोरिया में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक कर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि जो जमीन सीवरेज प्लांट के लिए चिह्नित की गयी है, उसके बगल में नया प्राथमिक विद्यालय आमटांड़ संचालित है. बगल में बस्ती है, जिसमें घनी आबादी है. अगल-बगल में लोग खेती करते हैं. ग्रामीणों ने सीवरेज प्लांट के लिए स्थल को बदलने की मांग की की है. सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने प्लांट के स्थल परिवर्तन को लेकर डीसी को पत्र लिखा था. बैठक में जगदीश रवानी, राजेंद्र किस्कू, जंगबहादुर महतो, बलदेव सोरेन, बाबूजान मुर्मू, कालीपद गोराईं, नारायण चन्द्र रवानी, भुवन रवानी, निमाई गोराईं, गोपाल रवानी, धनंजय मिर्धा, रमेश रवानी, दिलीप रवानी, गोपाल हांसदा, मंगल हांसदा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola