ePaper

Dhanbad News: ग्रामीणों ने किया बाघमारा सीओ का पुतला दहन

Updated at : 26 Mar 2025 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: ग्रामीणों ने किया बाघमारा सीओ का पुतला दहन

Dhanbad News: लोगों ने कहा : अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत दिये नहीं होता है कोई काम.

विज्ञापन

पुतला दहन करते रैयत Dhanbad News: लोगों ने कहा : अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत दिये नहीं होता है कोई काम. Dhanbad News: बाघमारा अंचल कार्यालय में जमीन संबंधित मामलों में भ्रष्टाचार व बिचौलिया तंत्र के खिलाफ रैयतों ने मंगलवार को अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो का पुतला दहन किया. इस दौरान ग्राम स्वराज अभियान के विकास कुमार महतो ने कहा कि सीओ बाल किशोर महतो द्वारा रैयतों का कोई काम नहीं किया जाता है. हर काम के लिए रिश्वत की मांग की जाती है. लोग प्रत्येक मंगलवार को सीओ ऑफिस अपनी जमीन की मापी, डिजिटलाइजेशन, रसीद कटाने सहित अन्य कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन किसी का काम नहीं होता है. वहीं बिचौलियों का काम तुरंत कर दिया जाता है. कहा कि यही स्थिति रही, तो अगले सप्ताह में सीओ व अन्य अधिकारियों का पुतला दहन किया जायेगा. पुतला दहन में जगनी देवी, आरती देवी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी, गंधारी देवी, पार्वती देवी, लखी देवी, दिलीप कुमार महतो, मुसीब अख्तर खान, कमल महतो, विकास रजवार, रुपेश कुमार रवानी, प्रदीप रजवार, मणिलाल साव, बिंदेश्वर नापित, परमेश्वर महतो, नितेश कुमार, विक्की साव, प्रेम कुमार, रमेश महतो, शंकर महतो, विकास महतो, अजय महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola