Dhanbad News: 22 से बैंक मोड़ फ्लाइओवर के दोनों लेन पर दौड़ेंगी गाड़ियां
Published by :ASHOK KUMAR
Published at :07 Jun 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक मोड़ फ्लाइओवर पर 22 जून से दोनों लेन में गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा. वर्तमान में फ्लाइओवर के दूसरे लेन पर पुराने बिटुमिन को हटाने का काम युद्धस्तर हो रहा है.
विज्ञापन
धनबाद.
बैंक मोड़ फ्लाइओवर पर 22 जून से दोनों लेन में गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा. वर्तमान में फ्लाइओवर के दूसरे लेन पर पुराने बिटुमिन, कंक्रीट और एक्सपेंशन ज्वाइंट को हटाने का काम युद्धस्तर हो रहा है. 13 मई से शुरू फ्लाइओवर के एक लेन की मरम्मत का काम 31 मई तक पूरा हो गया था. वहीं एक जून से दूसरे लेन का काम शुरू हुआ है, जो 15 जून तक चलेगा.फ्लाइओवर पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
फ्लाइओवर की मरम्मत में लगी एजेंसी सेनफिल्ड इंडिया के प्रोजेक्ट हेड संजय गोटीवाले ने बताया कि 15 जून तक कंक्रीट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद एक सप्ताह तक क्यूरिंग की प्रक्रिया चलेगी. 22 जून से फ्लाइओवर के दोनों लेन को आम यातायात के लिए खोल दिया जायेगा. गाड़ियों की आवाजाही के दौरान ही बेयरिंग बदले जाने का काम किया जायेगा. फिलहाल, फ्लाइओवर पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




