– भागा के विनय गर्ग को यूपीएससी में 715वां रैंक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भागा के युवक ने यूपीएससी मे पायी सफलता
विज्ञापन
जोड़ापोखर
. डी-नोबिली स्कूल डिगवाडीह के पासआउट छात्र भागा निवासी विनय गर्ग ने यूपीएससी की परीक्षा में 715वां रैंक प्राप्त कर स्कूल व पूरी झरिया का नाम रोशन किया है. विनय के पिता घनश्याम गर्ग, मां रेखा गर्ग, दादा इंद्रसेन पंसारी, दादी कमला देवी प्रसन्नता से फुले नहीं समा रहे हैं. विनय की बहन श्वेता गर्ग ने बताया है कि विनय ने 10वीं की परीक्षा वर्ष 2011 में 78 प्रतिशत अंक, इंटर विज्ञान में 87 प्रतिशत अंक के साथ पास किया था. 2017 में आसनसोल में इंजीनियरिंग से कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक किया. उसके बाद दिल्ली में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. पिछली बार परीक्षा नहीं निकाल पाया था. छोटा भाई मोहित भी दिल्ली में रह कर इंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कर रहा है. बहन श्वेता भी यूपीएससी की तैयारी कर रही है. विनय गर्ग की मां गृहिणी है. विनय ने दूरभाष पर बताया है कि जल्द ही उसकी मंसूरी में ट्रेनिंग होने वाली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










