Dhanbad News: कम राशन देने पर पीडीएस दुकान में हंगामा

Dhanbad News: पार्षद ने दुकानदार को लगायी फटकार
Dhanbad News: जोड़ाफाटक स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान पर राशनकार्डधारियों को कम राशन देने की शिकायत पर वार्ड 34 की पार्षद गौरी देवी भड़क गयीं. उन्होंने दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए तत्काल कार्यशैली सुधारने को कहा है. बताया जाता है कि चांदमारी मांझी बस्ती निवासी सावित्री देवी और विवेका देवी ने बताया कि दुकानदार ने उन्हें 20 किलो चावल की बजाय मात्र 10 किलो चावल दिया. शक होने पर जब महिलाओं ने दूसरे दुकान पर चावल वजन कराया, तो वजन सिर्फ 6 किलो निकला. पार्षद गौरी देवी और उनके प्रतिनिधि शिवदत्त कुमार मौके पर पहुंचे. पार्षद ने दुकानदार समेत क्षेत्र के अन्य सरकारी राशन दुकानदारों को बुलाकर कड़ी फटकार लगायी. घटना की जानकारी फैलते ही अन्य कार्डधारियों की भीड़ जुट गई. उन्होंने भी दुकानदारों पर कम राशन देने का आरोप लगाया और पार्षद के सामने नाराजगी जतायी. इस संबंध में दुकानदार जीतू सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि राशन की आपूर्ति कम आने के कारण कार्डधारियों को कम राशन देने की जानकारी पहले ही दे दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










