Dhanbad News: सिदपोकी बस्ती में भूमिगत आग बेकाबू, सड़क पूरी तरह धंसी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: सिदपोकी बस्ती में भूमिगत आग बेकाबू, सड़क पूरी तरह धंसी

विज्ञापन

Dhanbad News: एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी क्षेत्र के अग्नि प्रभावित सिदपोकी बस्ती में कई घरों में दरार पड़ने के साथ- साथ बस्ती की स्थिति भयावह होती जा रही है. भूमिगत आग बेकाबू हो गयी है. बस्ती की चारों तरफ से जमीन धंसने लगी है. लोगों का कहना है कि प्रबंधन लोगों को पुनर्वास कराने की बजाय बड़े हादसे का इंतजार कर रही है. ग्राम देवता मंदिर का आधा हिस्सा गोफ में समा गया है. ग्रामीण किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं. केशरगढ़ से मधुबन जाने वाली सड़क जो थोड़ी बहुत बची हुई थी, वह रविवार की रात हुई बारिश से पूरी धंस गयी. सुरक्षा अधिकारी एस प्रजापति का कहना है कि बेकाबू हो रही आग को ज्यादा दिन तक रोकना मुश्किल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola