Dhanbad News: शादी के नाम पर राजस्थान के दो युवकों से एक लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: शादी के नाम पर राजस्थान के दो युवकों से एक लाख की ठगी

Dhanbad News: टुंडी पुलिस कर रही मामले की छानबीन

विज्ञापन

Dhanbad News: शादी कराने के नाम पर राजस्थान के दो युवकों से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला रविवार की रात टुंडी थाना पहुंचा. शिकायत के आधार पर टुंडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि राजस्थान के दो युवकों से शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. दोनों युवकों को शादी कराने के लिए दलाल द्वारा गिरिडीह ले जाया गया था. वहां किसी के घर में दो लड़की को दिखाया गया और शादी के लिए पैसे लिये गये. बाद में दोनों युवक को चारपहिया वाहन धनबाद छोड़ने के नाम पर टुंडी में यह कह कर उतार दिया गया कि वाहन में पेट्रोल भरा कर आते हैं. इसके बाद दलाल भाग गया. इसके बाद दोनों युवक किसी तरह टुंडी थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola