Dhanbad News: बकरा चोरी कर भाग रहे मुर्राडीह के दो युवक पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बकरा चोरी कर भाग रहे मुर्राडीह के दो युवक पकड़ाये

Dhanbad News: ग्रामीणों ने जुर्माना भरने के बाद दोनों को छोड़ा

विज्ञापन

Dhanbad News: ग्रामीणों ने जुर्माना भरने के बाद दोनों को छोड़ा Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के दक्षिणी टुंडी के बेगनरिया से बकरा चोरी कर भाग रहे बरवाअड्डा के मुर्राडीह, फुफवाडीह के दो युवकों ने लोगों ने पीछा कर यादवपुर के पास पकड़ा. सूचना मिलते ही टुंडी पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों युवकों पर जुर्माना लगाने के मामले का समझौता हो गया. बताया जाता है कि रविवार की दोपहर मुर्राडीह, फुफवाडीह के दो युवक बाइक से बेगनरिया पहुंचे और परितोष महतो के घर के बाहर से एक बकरा को पकड़ कर बाइक से भागने लगे. गांव के कुछ लोगों ने बकरा ले जाते दोनों युवकों को देखा. इसके बाद शोर मचाया. ग्रामीणों से बाइक से युवकों का पीछा किया और यादवपुर के पास दोनों को पकड़ा. इसके बाद दोनों को बेगनरिया लाया गया. सूचना पर परितोष महतो भी पहुंचे. दोनों युवकों को जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola