Dhanbad News: झाड़ू लगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: झाड़ू लगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Dhanbad News: बाघमारा की बसवरिया बस्ती की घटना, दोनों तरफ से केस दर्ज

विज्ञापन

Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र की बसवरिया बस्ती में घर के बाहर झाड़ू लगाने के विवाद को लेकर रविवार को खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले. इस हिंसक झड़प में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सुगिया देवी (पति भुना धोबी), उनके पुत्र पप्पू रजक तथा दूसरे पक्ष से धनिया देवी (पति भुवनेश्वर रजक) शामिल हैं. तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बाघमारा थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही घटना की जांच

एक पक्ष से धनिया देवी (पति भुनेश्वर रजक) की शिकायत पर पुलिस ने पप्पू रजक और उनकी मां सुगिया देवी के खिलाफ कांड संख्या 54/26 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ने तथा गले से सोने की पदक व मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है. वहीं भुना धोबी की शिकायत पर केदार रजक, गुमेश्वर रजक, धनिया देवी, पिंकी देवी, योगेश रजक और आकाश रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोपियों पर पत्नी और बेटे पर ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola