Dhanbad News : महुदा की अंधारी बस्ती में अवैध खनन को ले दो पक्ष भिड़े, चले गोली-बम

Updated at : 30 Jan 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : महुदा की अंधारी बस्ती में अवैध खनन को ले दो पक्ष भिड़े, चले गोली-बम

Dhanbad News : महुदा की अंधारी बस्ती में अवैध खनन को ले दो पक्ष भिड़े, चले गोली-बम

विज्ञापन

Dhanbad News : कोयले के अवैध खनन को लेकर अब महुदा क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा. थाना क्षेत्र की अंधारी बस्ती जोरिया के समीप मंगलवार की रात दो गुटों के बीच कोयले के अवैध उत्खनन को लेकर गोली व बम चलने की सूचना है. हालांकि महुदा पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. महुदा पुलिस स्पष्ट रूप से घटना से इनकार कर रही है. जबकि अंधारी बस्ती के ग्रामीण सहमे हुए नजर आ रहे हैं. वे दबी जुबान से घटना होने की बात कह रहे हैं. सूत्रों के अनुसार अंधारी जोरिया के समीप एक स्थल पर एक गुट के लोग अवैध उत्खनन करने के लिए पहुंचे थे. उस गुट के लोगों का कहना था कि वे स्थानीय हैं. इसलिए उत्खनन में प्राथमिकता उन्हें मिलनी चाहिए. जबकि जमीन मालिक का कहना था कि पहले पैसा दो, तब अवैध उत्खनन करने दिया जायेगा. इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग ग्रामीणों की तरफ से रात को वहां पहुंच गये. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद गोली-बम चलाये जाने की बात सामने आ रही है. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से भी जवाब में बमबाजी व फायरिंग किये जाने की बात कही जा रही है. सूचना मिलने पर महुदा पुलिस के अधिकारी सदलबल घटनास्थल पहुंचे तथा दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया. अभी वहां उत्खनन का काम बंद है. इधर घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है.

लोयाबाद में फायरिंग मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

लोयाबाद पुलिस ने बुधवार को लोयाबाद स्टेशन के समीप निमियाटांड़ में छापेमारी कर गोलीबारी और बमबाजी मामले में आरोपी विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा. इसके पूर्व पुलिस इसी मामले मो शहीद उर्फ गोला और नवाब खान को भी पकड़कर जेल भेज चुकी है. पहले पकड़ाने वाले दोनों अभियुक्त एक ही पक्ष के थे, जबकि पकड़ा गया विशाल दूसरे पक्ष का है. बताया जाता है कि पुलिस दबिश के कारण इस कांड के सारे आरोपी भूमिगत हो गये हैं. बताया जाता है कि 23 दिसंबर को लोयाबाद साइडिंग में वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये थे. इलाका गोलियों की तड़तड़ाहत और बमों के धमाके से थर्रा उठा था. पुलिस ने तीन मामले दर्ज किये गये हैं. कुल 55 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

जमीन के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये लिये और नहीं लौटाये, केस

मुराइडीह कॉलोनी निवासी विवेक कुमार की शिकायत पर बरोरा पुलिस गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायडहरा निवासी मो हफीज अंसारी, मोफिजुदीन अंसारी तथा सिकंदर अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जमीन बिक्री के नाम पर छह लाख 50 हजार रुपए उक्त तीन लोगों ने लिया. उनमें 2 लाख नगद तथा 4.50 लाख रुपए खाता में तीनों लोगों के नाम पर ट्रांसफर किया गया है. पैसे लेने के बाद न जमीन रजिस्ट्री करा रहे हैं और ना ही पैसे वापस कर रहे हैं. बोलने पर उल्टा बुरा परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola