Dhanbad News : बलियापुर से चोरी गया ट्रक बड़बाद से बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बलियापुर से चोरी गया ट्रक बड़बाद से बरामद, तीन गिरफ्तार

पकड़े गये लोगों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (जेएच 10 सीयू 7482) बरामद किया है.

विज्ञापन

डीएसपी शंकर कामती के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने रविवार की रात पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत बड़बाद जंगल में छापेमारी कर चोरी का ट्रक (जेएच 10 एबी 7616) बरामद कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. श्याम लाल महतो, अजय कुमार महतो व बाबूलाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 306/ 2025 दर्ज है. डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है. उस ट्रक की चोरी बलियापुर से हुई थी. पकड़े गये लोगों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (जेएच 10 सीयू 7482) बरामद किया है. पुलिस को तीन मोबाइल भी मिले हैं. इस कांड में शामिल कई और लोगों की खोजबीन की जा रही है. छापेमारी में निवर्तमान थाना प्रभारी रुस्तम अली, दारोगा शैलेंद्र कुमार, मैथ्यू एक्का, गुरुदयाल सबर आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola