आयुष्मान के सर्वर में गड़बड़ी से परेशानी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :19 Apr 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कई मरीजों का इलाज रुका
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
आयुष्मान भारत योजना के सर्वर में गड़बड़ी के कारण एसएनएमएमसीएच में भर्ती मरीजों को इलाज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से उनका इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है. ऐसे में कई मरीजों का इलाज रुक गया है. मरीजों को नि:शुल्क मिलने वाली दवा व अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से आयुष्मान पोर्टल में गड़बड़ी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है. सर्वर के स्लो होने से मरीजों के रजिस्ट्रेशन में परेशानी आ रही है. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार से स्थिति सामान्य होने का दावा किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




