हूल दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

Updated at : 01 Jul 2024 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
हूल दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

कोयलांचल में जगह-जगह कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कोयलांचल में जगह-जगह कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि

निरसा/ कतरास/ झरिया.

हूल दिवस कोयलांचल में रविवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर संथाल विद्रोह के शहीदों सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू,भैरव मुर्मू, फुलो मुर्मू और झानो मुर्मू को याद किया गया. फिरंगी हुकूमत के छक्के छुड़ानेवाले इन शहीदों के प्रति झारखंडियों की श्रद्धा से साहिबगंज का भोगनाडीह आज तीर्थस्थल बन गया है. निरसा मासस कार्यालय में हूल दिवस पर संगोष्ठी हुई. कार्यक्रम में मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो व कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया. अरूप चटर्जी ने कहा कि देश को बचाने के लिए सिदो-कान्हू के रास्ते पर चलने की जरूरत है. मौके पर आगम राम, कार्तिक दत्ता, दिल मोहम्मद, गोपाल दास, जगदीश रवानी, निताई महतो, सुभाष चटर्जी, गोपाल दास, हरिप्रसाद पप्पू, टूटून मुखर्जी, दिलीप तिवारी आदि थे.

बेनागोड़िया (निरसा).

सिदो-कान्हू आदिवासी छात्रावास में हूल दिवस मनाया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लखिंदर मरांडी, ज्योति लाल मरांडी, संजय कुमार मरांडी, श्रीकांत लाल टुडू, सत्य नारायण टुडू, विनोद बिहारी हांसदा, सीता राम टुडू, साहेब लाल टुडू, नकुल टुडू, परेश आदि थे. मैथन. गोगना व मैथन शहीद चौक पर सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिप सदस्य मो गुलाम कुरैशी के नेतृत्व में लोगों ने माल्यार्पण किया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन सहित कई मौजूद थे. नीमडांगा में ग्रामीणों ने सिदो-कान्हो के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर मोतीलाल हेंब्रम, नायकी हड़ाम चोड़े बास्की, श्यमालाल हेंब्रम, निशापति मुर्मू, मार्शल हांसद, मंगल हेंब्रम, राहुल किस्कू, जीतेन, वकिल, शिवचरण, सुभाष आदि थे. मोहुलबोना में वरिष्ठ नेता पीएल मुर्मू के नेतृत्व में शहीदों को याद किया गया. देवीलाल हांसदा, दशरथ मुर्मू, लखीराम सोरेन, सागेन मुर्मू, अजय टुडू, कमल, बबलू माजी, कारुपदो माजी, सतीश मांझी आदि थे.

मैथन.

डीवीसी श्रमिक यूनियन, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, भारत की जनवादी नौजवान सभा ने हूल क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान संगोष्ठी भी हुई. मौके पर केके त्रिपाठी, कावेरी आड्या, कार्तिक घोष ने संबोधित किया. मौके पर एसके घोष, मीरा सिंह, एस कुमार, श्रवण मोदी, अनीता महतो, गौरव चक्रवर्ती, सोना चक्रवर्ती, अनुराधा सिन्हा, निशित मुखर्जी, अपर्णा रुद्रा, सुदीपा दास, मीडिया प्रभारी धर्मदेव सिंह आदि थे.

बलियापुर.

दाड़दाहा में पूर्व विधायक आनंद महतो, झामुमो नेता धरनीधर मंडल, राजेंद्र किस्कू, समीर कुमार मुर्मू, शैलेन मंडल, टार्जन हेम्ब्रम, नुनूलाल हेम्ब्रम, गोउर मंडल, सुबल गोराई, नरेश हेम्ब्रम ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. छाताटांड़ में कार्यक्रम में भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविश्वर मरांडी, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, निताई रजवार, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, राकेश चौबे आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola