जमींदोज हुए पिता-पुत्र को दी गयी श्रद्धांजलि
Updated at : 25 May 2024 12:01 PM (IST)
विज्ञापन

झरिया के अग्नि प्रभावित इंदिरा चौक पर गोफ में 24 मई 2017 को जमींदोज हुए पिता बबलू व पुत्र रहीम को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गयी.
विज्ञापन
झरिया.
झरिया के अग्नि प्रभावित इंदिरा चौक पर झरिया-सिंदरी मार्ग के किनारे फुलारीबाग में बने गोफ में 24 मई 2017 को पिता बबलू व पुत्र रहीम के जमींदोज होने के मामले में शुक्रवार को कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेज व स्थानीय लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी. मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इस दौरान पिनाकी राय ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद थी. सरकार से आग्रह है कि झरिया कोयलांचल क्षेत्र के अग्नि प्रभावित व भूधंसान क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें. मौके पर ट्विंकल वर्मा, संजय, अमन, अरविंद, आकाश, कल्लू अंसारी आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




