पुण्यतिथि पर धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 1:21 AM

विज्ञापन

सिंदरी के बिरसा समिति में धरती आबा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस रविवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मनाया.

विज्ञापन

सिंदरी.

सिंदरी के बिरसा समिति में धरती आबा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस रविवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मनाया. उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान संयुक्त मोर्चा ने को-ऑपरेटिव मोड़ से बाइक जुलूस निकाला. भाजपा नेता लक्की सिंह ने अपने कार्यलय में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. मौके पर बिमल सिंह, गुड्डू सिंह, मुलीन कुमार, बसंत कुमार, अमृत कुमार, सीपीआई(एम) नेता विकास कुमार ठाकुर, काली सेनगुप्ता, कांग्रेस नेता अजय कुमार, दिलीप मिश्रा, झामुमो नेता अशोक महतो, रामू मंडल, गौतम प्रसाद, विमल रवानी, सुबल चंद्र दास, स्वामी नाथ पांडेय, दीवास बेहरा, अजय सोरेन, मजीद खान, सागर मंडल आदि थे.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी

कतरास.

रामकनाली कोलियरी यूनियन कार्यालय में बीसीकेयू एवं झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी. बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर राजेन्द्र प्रसाद राजा, लखन मुर्मू, साजन महतो, प्रदीप महतो, राकेश महतो, अजीत दास, शंकर महतो, शक्ति महतो, संजय महतो, अर्जुन कुमार, सपन दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola