Dhanbad News : लंबे समय से एक ही जगह पर जमे आधा दर्जन कर्मियों का टेबल ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : लंबे समय से एक ही जगह पर जमे आधा दर्जन कर्मियों का टेबल ट्रांसफर

एसएनएमएमसीएच – भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की शिकायत पर प्रबंधन ने की कार्रवाई

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने लंबे समय से एक पद पर कार्यरत आधा दर्जन कर्मियों का टेबल ट्रांसफर किया है. सोमवार को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया गया है. तबादला किये गये कर्मियों में विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर कार्यरत टाइपराइटर, ऑफिस बॉय आदि शामिल हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है. कुछ कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन को मिल चुकी है. सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एक जगह पर कार्यरत अन्य कर्मियों की सूची भी तैयार की जा रही है. जल्द ही उनका भी टेबल ट्रांसफर होगा.

सुपर स्पेशियलिटी के लिए 10 होमगार्ड ने दिया योगदान :

एसएनएमएमसीएच के पास बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 12 होमगार्ड की मांग की गयी थी. सोमवार को 10 होमगार्ड में योगदान दे दिया है. होमगार्ड अस्पताल परिसर में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन व आपातकालीन सहायता जैसी जिम्मेदारियां निभायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola