धनबाद में 19 नवंबर को बदलेगा ट्रैफिक रूट, घर से निकलने पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Nov 2024 2:30 PM

विज्ञापन

Dhanbad Traffic Route Change, Symbolic Pic

Traffic Route Change: धनबाद के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है, जो कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड में दूसरे फेज का चुनाव 20 नवंबर को होना है. इसमें कोयलांचल, संताल परगना, गिरिडीह और रांची जिले की 38 विधानसभा की सीट शामिल है. इसे लेकर धनबाद में ईवीएम डिस्पैच सेंटर राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद व बाजार समिति, बरवाअड्डा में बनाया गया है. इस कारण धनबाद में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जा रहा है, जो 19 नवंबर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा. इसलिए घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग जरूर देख लें. नहीं तो बाद में परेशानी होगी.

जानें ट्रैफिक रूट

  1. धनबाद के चंद्रशेखर आजाद चौक (पॉलिटेक्निक मोड़) से बिनोद बिहारी महतो चौक तक किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध है.
    पॉलिटेकनिक मोड़ ( चंद्रशेखर आजाद चौक) से बिनोद बिहारी महतो चौक की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहन चंद्रशेखर आजाद चौक-सिटी सेंटर से मेमको मोड़-कुर्मीडीह चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे.

2. विनोद बिहारी महतो चौक से पॉलिटेक्निक मोड़ (चंद्रशेखर आजाद चौक) की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का रूट बिनोद बिहारी महतो चौक-कुर्मीडीह चौक-मेमको मोड़-सिटी सेंटर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे.

3. जिनका घर या प्रतिष्ठान चंद्रशेखर आजाद चौक से बिनोद बिहारी महतो चौक के बीच है, वे उचित पहचान व जांच के बाद ही चंद्रशेखर आजाद चौक से जायेंगे. बिनोद बिहारी महतो चौक से जिला स्कूल मोड़ के बीच घर/प्रतिष्ठान वाले लोग बिनोद बिहारी महतो चौक से जायेंगे.

4. पांडरपाला से राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद की तरफ आने वाले रास्ते में नो एंट्री रहेगी.
मेमको मोड़ से निरंकारी चौक जाने वाले रास्ते में भी नो एंट्री होगी. जिनका घर या प्रतिष्ठान मेमको मोड़ से निरंकारी चौक के बीच है, वे उचित पहचान व जांच के बाद ही अपने घर या प्रतिष्ठान जा सकेंगे. यहां नो इंट्री चुनाव कार्य में प्रयुक्त होने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर लागू नहीं होगा.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: BJP की ये प्रत्याशी पैसा खर्च करने मामले में सबसे आगे, जानें दूसरे स्थान पर कौन

यात्री बसों का वैकल्पिक मार्ग

शहरी क्षेत्रों में बसों का परिचालन अस्थायी बस स्टैंड बिनोद बिहारी चौक व शक्ति चौक से किया होगा.
धनबाद-बोकारो रांची/रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग से चलने वाली बसें करकेंद मोड़-राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार)- सिजुआ नया मोड़ – पांडेयडीह – तेतुलमारी थाना – शहीद शक्तिनाथ चौक- बिनोद बिहारी चौक होकर चलेंगी.

सिंदरी- झरिया होते हुए धनबाद आने वाले सभी यात्री वाहन इंदिरा चौक झरिया-कतरास मोड़-केंदुआ-करकेंद मोड़-करकेंद मोड़ के बाद रांची- बोकारो धनबाद मार्ग बिनोद बिहारी चौक तक होगा.
तोपचांची होते हुए धनबाद आने वाले सभी यात्री वाहन किसान चौक – निरंकारी चौक – कुर्मीडीह चौक – बिनोद बिहारी चौक तक आयेंगे.

गोविंदपुर होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन धनबाद मोड़ (गोविंदपुर) – गोल बिल्डिंग – मेमको मोड़ – कुर्मिडीह चौक – बिनोद बिहारी महतो चौक तक आयेंगे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: संताल की 18 सीटें तय करेंगी सत्ता का रास्ता! देखें वीडियो

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola