ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दिन धनबाद में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

Updated at : 30 Jul 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
dhanbad traffic route change for president visit

धनबाद में राष्ट्रपति की यात्रा के दिन बदल जायेगी ट्रैफिक व्यवस्था.

Traffic Route Change in Dhanbad: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की धनबाद यात्रा के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक रूट बदला रहेगा. किसान चौक से आइआइटी आइएसएम मुख्य द्वार तक आने-जाने वाली सड़क के किनारे बाइक, कार या अन्य वाहन का पड़ाव वर्जित रहेगा. किसान चौक - निरंकारी चौक - प्रभातम मॉल - सिटी सेंटर - एसएसएलएनटी कॉलेज - रणधीर वर्मा चौक - पुलिस केन्द्र, धनबाद - आइएसएम गेट तक सड़क किनारे वाहन का पड़ाव वर्जित होगा.

विज्ञापन

Traffic Route Change in Dhanbad: आइआइटी आइएसएम के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुगम यातायात के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. आयोजन के दिन नयी व्यवस्था को लागू किया जायेगा. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एक अगस्त को राष्ट्रपति के धनबाद परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान उक्त रूट लाइन का प्रयोग तभी करें जब बहुत अधिक आवश्यकता हो, अन्यथा न करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है नयी व्यवस्था

  • बरटांड़ बस स्टैंड एवं धनबाद रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी. इसके स्थान पर सभी यात्री बसों का परिचालन बिनोद बिहारी चौक के पास से किया जायेगा.
  • गोल-बिल्डिंग, मेमको मोड़, बिनोद बिहारी चौक, मटकुरिया चेक पोस्ट के रास्ते किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होने दिया जायेगा.
  • बरवाअड्डा किसान चौक से मैथन सीमा तक किसी भी छोटे-बड़े वाहन का सड़क पर ठहराव नहीं होगा.
  • किसान चौक से आइआइटी आइएसएम मुख्य द्वार तक आने-जाने वाली सड़क के किनारे बाइक, कार या अन्य वाहन का पड़ाव वर्जित रहेगा. किसान चौक – निरंकारी चौक – प्रभातम मॉल – सिटी सेंटर – एसएसएलएनटी कॉलेज – रणधीर वर्मा चौक – पुलिस केन्द्र, धनबाद – आइएसएम गेट तक सड़क किनारे वाहन का पड़ाव वर्जित होगा.
  • किसान चौक से मेमको मोड़- सिटी सेंटर, एसली रोड- रणधीर वर्मा चौक- पुलिस केंद्र, धनबाद – आइएसएम गेट – सरायढेला थाना मोड़ तक कारकेड के आवागमन के दौरान सभी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा.
  • सरायढेला थाना मोड़, आइएसएम, सिटी सेंटर, किसान चौक तक आवश्यकतानुसार ऑटो / टोटो व अन्य छोटे सवारी वाहनों के परिचालन पर सामयिक पाबंदी / मार्ग परिवर्तन किया जायेगा.
  • मार्ग में परिवर्तन होने पर रेलवे स्टेशन से मेमको मोड़ जाने वाले ऑटो /टोटो व अन्य छोटे सवारी वाहन का वैकल्पिक मार्गः रेलवे स्टेशन – श्रमिक चौक – पूजा टॉकिज – बेकारबांध – राजकीय पोलिटेक्निक – बिनोद बिहारी महतो चौक – कुर्मीडीह मोड़ – मेमको मोड़ की तरफ से चल सकेंगे.
  • मार्ग में परिवर्तन होने पर सरायढेला से रेलवे स्टेशन / बैंक मोड़ जाने वाले ऑटो / टोटो एवं अन्य छोटे सवारी वाहन का वैकल्पिक मा र्गः स्टील गेट- गोल-बिल्डिंग- मेमको मोड़ – बिनोद बिहारी चौक – राजकीय पोलिटेक्निक – बेकारबांध – डीआरएम चौक – रेलवे स्टेशन की तरफ से चल सकेंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में 2 नन समेत 5 लोगों को केरल कोर्ट ने किया बरी

राष्ट्रपति के धनबाद आगमन से पहले बोले उपायुक्त- आपसी समन्वय से काम करें सभी विभाग

12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

रांची से अपहृत बच्ची को पटना ले जाना चाहते थे अपहर्ता, एनकाउंटर के डर से छात्रा को छोड़कर भागे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola