राष्ट्रपति के धनबाद आगमन से पहले बोले उपायुक्त- आपसी समन्वय से काम करें सभी विभाग

Updated:
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेते डीसी और वरीय पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Draupadi Murmu Dhanbad Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा के पहले धनबाद के उपायुक्त ने आइआइटी-आइएसएम धनबाद में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सुरक्षा बंदोबस्त भी देखे. डीसी ने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें. सुरक्षा से लेकर किसी भी मामले में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

Draupadi Murmu Dhanbad Visit: आइआइटी आइएसएम धनबाद में एक अगस्त को आयोजित होने वाले 45वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने उच्चस्तरीय निरीक्षण किया. समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. उनके साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य गणमान्य अतिथियों के भी शामिल होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐतिहासिक अवसर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए – डीसी

उपायुक्त ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए. सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल (लोअर ग्राउंड) पर तैयार किये जा रहे एग्जिबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, डी एरिया, ग्रीन रूम, स्टेज, सेफ हाउस, मीडिया गैलरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए प्रवेश व निकास द्वार तथा पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एंटी-एग्जिट प्वाइंट्स की डीसी ने की समीक्षा

राष्ट्रपति सुइट, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए बनाये गये आवासन, ग्रीन रूम, समारोह स्थल तक जाने के निर्धारित मार्ग और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स की भी समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, आइआइटी आइएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय-2 धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में 2 नन समेत 5 लोगों को केरल कोर्ट ने किया बरी

अल कायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी ‘बॉस’ निकली कोडरमा की शमा परवीन, बेंगलुरु से गिरफ्तार

रांची से अपहृत बच्ची को पटना ले जाना चाहते थे अपहर्ता, एनकाउंटर के डर से छात्रा को छोड़कर भागे

Crime News: गुमला में पुत्र ने टांगी से काटकर पिता को मार डाला, गांव में सनसनी

12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola