Dhanbad News: सावन की तीसरी सोमवारी आज, होगा बाबा का अभिषेक

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

28 जुलाई को सावन की दूसरी सोमवारी है. इसे लेकर कोयलांचल के शिवालयों में विशेष तैयारी की गयी है. इस अवसर पर भूईंफोड़ मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक होगा.

विज्ञापन

धनबाद.

28 जुलाई को सावन की दूसरी सोमवारी है. इसे लेकर कोयलांचल के शिवालयों में विशेष तैयारी की गयी है. इस अवसर पर भूईंफोड़ मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक होगा. यहां सावन की हर सोमवारी पर बाबा का विशेष शृंगार किया जाता है. वहीं खड़ेश्वरी मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक ईख के रस, गंगाजल, मधु, दही, मधु से किया जायेगा. यहां बाबा का शृंगार भस्म व फूलों से किया जायेगा. मटकुरिया स्थित श्री श्री 1008 भूतनाथ मंदिर में सोमवारी के दिन विशेष शृंगार होगा.

शक्ति मंदिर में होगा रुद्राभिषेक

शक्ति मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ बाबा दरबार का पट खुलेगा. सावन की तीसरी सोमवारी पर यहां हर साल बाबा का रुद्राभिषेक किया जाता है. महिला कीर्तन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किया जायेगा. चार अगस्त अंतिम सोमवारी के दिन शिव शक्ति जागरण कराया जायेगा.

कांवरियों का जत्था हुआ रवाना

तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबाधाम के लिए प्रस्थान करनेवाले कांवरियों के जत्थे रविवार को शिवालय पहुंचे. यहां कांवरियों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. कांवर यात्रा निर्विघ्न पार कराने के लिए आशीष मांगा. बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola