dhanbad news: मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर करें लार्वा जांच : डीसी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 1:31 AM

विज्ञापन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने विभाग की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी. कहा कि स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

विज्ञापन

धनबाद.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी के स्वास्थ्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने सोमवार को समाहरणालय में डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस व मलेरिया की रोकथाम, जांच व उपचार समेत विभिन्न बिंदुओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षात्मक बैठक कर कई निर्देश दिये. उपायुक्त ने डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की जांच के लिए टेस्ट किट की उपलब्धता, जिले में पिछले एक माह में हुई कुल जांच रिपोर्ट की समीक्षा, पॉजिटिव मिले मरीजों के इलाज की समीक्षा, दवाइयों की उपलब्धता, डेथ केस की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य की समीक्षा, एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव, वार्ड वाइज फॉगिंग और सफाई कराने समेत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की. सिविल सर्जन ने बताया कि मलेरिया व डेंगू के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच कर रही हैं. इस पर उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप जांच नहीं करने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने जांच की गति बढ़ाने एवं पॉजिटिव मरीजों को सही उपचार देने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये.

बाघमारा, निरसा एवं गोविंदपुर में एंटी मलेरिया प्रोग्राम की स्थिति खराब :

उपायुक्त ने बाघमारा, निरसा एवं गोविंदपुर में एंटी मलेरिया प्रोग्राम की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्य के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन को आखिरी तीन माह में डेंगू एवं मलेरिया से हुई मरीजों की मौत की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में एडीएम (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, डब्ल्यूएचओ सर्विलेंस ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, जिला वीबीडी कंसलटेंट रमेश सिंह, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ एसके चौधरी, माइक्रो बायोलॉजिस्ट एसएनएमएमसीएच व अन्य अधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola