Dhanbad News : केबल लूट में गिरफ्तार तीनों युवक भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : केबल लूट में गिरफ्तार तीनों युवक भेजे गये जेल

विज्ञापन

Dhanbad News : कुइयां जीरो सीम से केबल लूट मामले में तिसरा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर कांड का उद्भेदन कर लिया है. इसकी जानकारी शनिवार को तिसरा थाना में प्रेसवार्ता कर जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से दी. बताया कि घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में एक टीम गठित की गयी. कांड में मनियाडीह के रवि लाल मुर्मू (40), दलूगोडा, नुनूलाल मुर्मू (43) फतेहपुर व साहुल मुर्मू (24) दलूगोडा शामिल है. झिनाकी गांव स्थित माया पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. उनके पास से वोटर कार्ड, 15 किलो तांबा केबल का तार, छिला हुआ केबल का कवर, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola