शादी की नीयत से नाबालिग अपहरण करने वाले मुजरिम को तीन वर्ष कैद

अदालत ने चंदनकियारी के मुजरिम को सुनायी सजा
शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के एक मामले में सोमवार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने नामजद आरोपी बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के गौरीग्राम निवासी संटू कर्मकार को तीन वर्ष कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. अभियोजन का संचालन सहायक लोक अभियोजक समित प्रकाश ने किया. प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर धनसार थाने में 18 दिसंबर 2023 को दर्ज की गयी थी. इसके मुताबिक 15 दिसंबर 2023 को सुबह 10:00 बजे पीड़िता अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी. लेकिन शाम तक वापस नहीं आयी, काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो पिता ने धनसार थाने मे गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि संटू कर्मकार पीड़िता को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपने साथ नागपुर ले गया है. नागपुर की पुलिस ने दोनों को वहां पकड़ा. इसके बाद धनसार थाने की पुलिस ने दोनों को नागपुर के पोक्सो जज के सामने पेश कर ट्रांजिट वारंट लेकर धनबाद आयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




