राजगंज में अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, केस

Updated at : 24 May 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
राजगंज में अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, केस

धनबाद माइनिंग विभाग की टीम ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर राजगंज थाना क्षेत्र से गुजर रहे अवैध कोयला लदा तीन ट्रक जब्त किया है.

विज्ञापन

राजगंज

.धनबाद माइनिंग विभाग की टीम ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर राजगंज थाना क्षेत्र से गुजर रहे अवैध कोयला लदा तीन ट्रक जब्त किया है. बताया जाता है कि खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खनन टास्क फोर्स ने राजगंज में बुधवार देर रात बारह बजे से तड़के तीन बजे तक खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में औचक जांच अभियान चलाया गया. राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता चेकपोस्ट ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे ट्रक संख्या जे एच 10 बी एल 2574, यूपी 67 एटी 1810 व जेएच 10 सी एच 6821 को पकड़ा गया. जांच के दौरान तीनों ट्रकों पर लगभग 30 – 30 टन कच्चा कोयला लोड था. लदे कोयला के संबंधित वाहनों पर न तो वैध कागजात और न ही परिवहन चालान (फॉर्म डी) मिला. खनन विभाग के अनुसार, तीनों ट्रकों पर लोड कोयला कतरास क्षेत्र से अवैध खनन कर लाया जा रहा था. जब्त ट्रकों को जब्त कर खनन अधिकारी ने राजगंज थाना को सुपुर्द कर दिया. लिखित शिकायत पर राजगंज थाना कांड संख्या 29/2024 में तीनों ट्रक के मालिक, चालक तथा इसमें संलिप्त अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. खान निरीक्षक ने बताया कि खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola