Dhanbad News: प्री एसआइआर : तीन दलों ने विभाग को सौंपी बीएलए वन की सूची

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: प्री एसआइआर : तीन दलों ने विभाग को सौंपी बीएलए वन की सूची

बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है मतदाता सत्यापन अभियान. बीएलओ द्वारा हर घर पर लगाया जा रहा विशेष स्टीकर.

विज्ञापन

धनबाद जिला समेत पूरे राज्य में संभावित एसआइआर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. निर्वाचन शाखा की ओर से राजनीतिक दलों से बीएलए की सूची मांगी गयी थी. इसके तहत इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल व भारतीय जनता पार्टी ने बीएलए-वन की सूची जिला स्तर पर जमा कर दी है. कांग्रेस की ओर से संतोष कुमार सिंह, आरजेडी की ओर से राघवेंद्र कुमार सिंह बीएलए वन होंगे. वहीं भाजपा की ओर से सिंदरी के लिए धर्मजीत सिंह, निरसा के लिए अर्पणा सेनगुप्ता, धनबाद के राज सिन्हा, झरिया के राजकुमार अग्रवाल, टुंडी के विकास महतो, बाघमारा के लिए शत्रुघ्न महतो को बीएलए वन बनाया गया है. अब बीएलए वन अपने स्तर से बीएलए-टू की नियुक्ति करेंगे, जो बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी सूची निर्वाचन शाखा को सौंपेंगे.

धनबाद में पहले से चल रहा सत्यापन कार्य

धनबाद में प्री-एसआइआर गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं. यहां मतदाता सूची को 2003 के डेटा से मिलान कर जांच की जा रही है और घर-घर जाकर जानकारी सत्यापित की जा रही है. इसमें बूथ स्तर के कर्मी व एजेंट क्षेत्र में जाकर नाम, पता व फोटो जैसी जानकारियों की पुष्टि कर रहे हैं.

हर घर पर लगाया जा रहा विशेष स्टीकर

प्री-एसआइआर अभियान के तहत स्टीकर चिपकाने का काम तेजी से जारी है. स्टिकर पर बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज रहने से स्थानीय लोगों को किसी भी जानकारी या संशोधन के लिए सीधे संपर्क करने में सुविधा होगी. मतदाता सूची को अद्यतन करने में पारदर्शिता भी बढ़ेगी.

जिले के सभी घरों को कवर करने का लक्ष्य

जिले में करीब 21 लाख मतदाता हैं. सभी को इस अभियान के दायरे में लाने के लिए बीएलओ को सख्त निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola