ePaper

बीसीसीएल जीएम के खाते से रुपये उड़ाने वाले तीन साइबर अपराधी मुंगेर से गिरफ्तार

Updated at : 09 Apr 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीएल जीएम के खाते से रुपये उड़ाने वाले तीन साइबर अपराधी मुंगेर से गिरफ्तार

पुलिस के समक्ष स्वीकार किया अपराध

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

बीसीसीएल जीएम स्वरूप दत्ता से फरवरी माह में हुए नौ लाख 95 हजार रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड मामले में धनबाद साइबर पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिला से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर के बेटवन बाजार निवासी गौरव कुमार, बेलन बाजार निवासी आदित्य प्रकाश व बेलन बाजार निवासी गुलशन कुमार हैं. तीनों मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने तीनों के पास से कई तरह के सामग्री जब्त की है. पुलिस के अनुसार तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. बताया : इससे पूर्व भी उन्होंने एक सेवानिवृत्त बीसीसीएल के जीएम राम बल्लभ कुमार से भी ठगी की है. इससे संबंधित मामला भी साइबर थाना में दर्ज है.

एसआइटी ने की कार्रवाई :

पुलिस ने बताया कि कोयला नगर टाउनशिप के सेक्टर 10, क्वार्टर नंबर डी 09 में रहने वाले स्वरूप कुमार दत्ता ने 22 फरवरी को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने एसआइटी का गठन किया. इसके बाद एसआइटी ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर -9155717135 व बैंक से प्राप्त मनीट्रेल आदि साक्ष्य के आधार पर छानबीन की. इसकें बाद कांड में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. एसआइटी में पुटकी थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआइ पंकज कुमार के अलावा एसओजी टीम के सदस्य शामिल है.

बरामद सामान :

पुलिस को गौरव कुमार के पास से एक स्मार्ट फोन, एसबीआइ का पासबुक, बैंक ऑफ बड़ौदा का मिनी डिजिटल कार्ड, एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम, स्टेट बैंक का एक एटीएम, सीएसपी से संबंधित कागजात मिले. साथ ही आदित्य प्रकाश के पास से एक स्मार्ट फोन, एक सिम कार्ड व गुलशन कुमार के पास से एक मोबाइल फोन सिम कार्ड लगा हुआ, कैनरा बैंक का पासबुक व एटीएम मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola