Dhanbad News : लटानी में बंद आवास से हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : लटानी में बंद आवास से हजारों की चोरी

Dhanbad News : लटानी में बंद आवास से हजारों की चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी स्थित मुख्य सड़क किनारे के एक बंद आवास से रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. चोरों ने मेन गेट समेत अन्य कमरों में लगे दरवाजों पर ताला को काट डाला और सभी कमरों को नगदी की तलाश में खंगाल डाला. चोरी हुई मुख्य सामग्रियों में बैट्री और इन्वर्टर शामिल है. चोरों ने घर के पानी की पाइप और नलों को भी तोड़ डाला.

बैंककर्मी रहते हैं भाड़े पर

उक्त आवास लटानी के सहायक अध्यापक प्रतुल्य चन्द्र दत्ता का है, जिसमें बैंक कर्मी शैलेंद्र तिवारी किराये पर रह रहे थे. वह शुक्रवार को अपने कमरों में ताला लगाकर अपने गांव गये हुए थे. मकान मालिक व किरायेदार ने पूर्वी टुंडी थाना में इसकी सूचना दी है. थानेदार रवि कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola