dhanbadnews:आज शाम से सुबह पांच बजे तक मेमको मोड़ से निरंकारी चौक तक रहेगी नो इंट्री

Updated at : 20 Nov 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
dhanbadnews:आज शाम से सुबह पांच बजे तक मेमको मोड़ से निरंकारी चौक तक रहेगी नो इंट्री

विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सभी छह विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. बरवाअड्डा बाजार समिति में इवीएम रिसिविंग सेंटर बनाया गया है. इसके कारण धनबाद शहर में यातायात मार्ग में निम्न परिवर्तन किया जा रहा है.

विज्ञापन

धनबाद.

विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सभी छह विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. बरवाअड्डा बाजार समिति में इवीएम रिसिविंग सेंटर बनाया गया है. इसके कारण धनबाद शहर में यातायात मार्ग में निम्न परिवर्तन किया जा रहा है. जो 20 नवंबर की शाम पांच बजे से 21 नवंबर की अल सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान मेमको मोड़ से निरंकारी चौक जाने वाले मार्ग में नो इंट्री रहेगी. हालांकि जिनके घर या प्रतिष्ठान मेमको मोड़ से निरंकारी चौक के बीच है, वे उचित पहचान एवं जांच के बाद अपने घर या प्रतिष्ठान जा सकेंगे.

यात्री बसों का बदला वैकल्पिक मार्ग:

शहरी क्षेत्रों में बसों का परिचालन अस्थायी बस स्टैंड बिनोद बिहारी चौक से किया जायेगा. इस दौरान यात्री बसों के परिचालन के लिए मार्ग बदल दिया गया है.

(1) धनबाद- बोकारो – रांची / रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहनों के लिए निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है : करकेंद मोड़ – राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार) – सिजुआ नया मोड़ – पांडेयडीह – तेतुलमारी थाना – शहीद शक्तिनाथ चौक – बिनोद बिहारी चौक तक.

(2) सिंदरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाले सभी यात्री वाहनों के लिए निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया गया है. : इंदिरा चौक झारिया – कतरास मोड़ – केंदुआ – करकेंद मोड़- करकेंद मोड़ के बाद रांची- बोकारो – धनबाद मार्ग बिनोद बिहारी चौक तक.

(3) तोपचांची होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहनों का मार्ग का निर्धारण किया गया है : किसान चौक – निरंकारी चौक – कुर्मीडीह चौक – बिनोद बिहारी चौक तक.

(4) गोविंदपुर होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहनों का मार्ग का निर्धारण किया गया है. : धनबाद मोड (गोविंदपुर) – गोल बिल्डिंग – मेमको मोड़ – कुर्मीडीह चौक – बिनोद बिहारी चौक तक.

बैरिकेड/बैरियर :

मेमको मोड़ (निरंकारी चौक जाने वाला मार्ग पर) , निरंकारी चौक (मेमको मोड़ जाने वाला मार्ग) व मेमको मोड़ (मेमको मोड़ से सिटी सेन्टर जाने वाला मार्ग) में बैरिकेड लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola