Dhanbad News: बच्चों को वाटर ब्रेक का आदेश, पर स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बच्चों को वाटर ब्रेक का आदेश, पर स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं

Dhanbad News: प्राथमिक विद्यालय मोहलीडीह के बच्चे घर से लाते हैं पानी

विज्ञापन

Dhanbad News: भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी विद्यालयों में प्रत्येक घंटी की पढ़ाई के बाद बच्चों को वाटर ब्रेक देने का आदेश जारी किया है. लेकिन कई विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है. पूर्वी टुंडी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहलीडीह में बच्चे घर से बोतल में पानी भरकर लाते हैं. मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोइयों को बाहर से पानी ढोकर लाना पड़ता है. यह समस्या एक-दो दिन की नहीं, बल्कि पिछले सात माह से बनी हुई है.

71 बच्चे हैं नामांकित : इस विद्यालय में 71 बच्चे नामांकित हैं. परिसर में बाउंड्रीवॉल है तथा आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है, लेकिन पेयजल की किल्लत है. विद्यालय का पुराना बोरिंग धंस चुका है. वह मरम्मत लायक भी नहीं है. आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका हेमंती मुर्मू और पोषण सखी नमिता मुर्मू ने बताया कि पानी के अभाव में पोषाहार बनाने में दिक्कत हो रही है. गांव के चापाकल से पानी लाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र में भी अलग से बोरिंग की सुविधा नहीं है. विद्यालय की रसोइया पदमी देवी और ठंडी देवी ने बताया कि मध्याह्न भोजन बनाने के लिए बाल्टी और डेगची से पानी ढोकर लाना पड़ता है.

शिकायत के बाद समस्या का नहीं हुआ निदान : प्रभारी

विद्यालय के प्रभारी शिक्षक सरजू प्रसाद मंडल ने बताया कि नवंबर में पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोरिंग के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. भीषण गर्मी में बच्चों को पेयजल उपलब्ध कराना और एमडीएम संचालन बड़ी चुनौती है.

15 मई तक समस्या का हो जायेगा समाधान : जेई

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार ने कहा कि नये बोरिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. आदेश मिलते ही प्रावि मोहलीडीह में बोरिंग करायी जायेगी. संभवतः 15 मई तक समस्या का समाधान हो जायेगा.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola