Dhanbad News: मनरेगा को बंद करने की चल रही साजिश : जनार्दन प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News:  मनरेगा को बंद करने की चल रही साजिश : जनार्दन प्रसाद

Dhanbad News: भाकपा माले निरसा प्रखंड कमेटी की बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा.

भाकपा माले निरसा प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को निरसा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य सह धनबाद लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को गंभीर संकट में डाल दिया है. किस देश से हम क्या खरीदेंगे. यह अमेरिका तय कर रहा है. सरकार ने रसोई गैस का दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर नया बोझ लाद दिया है. आज देश को कारपोरेट घराने चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को बंद करने की साजिश रच रही है. मनरेगा में जो गारंटी थी, उसे बदलकर राज्यों की हिस्सेदारी 40% बढ़ा दी है, जिससे यह योजना स्वत: बंद हो जायेगी तथा ग्रामीणों को जो भी रोजगार मिल रहा था, वह समाप्त हो जायेगा. इसके विरोध में पार्टी ने झारखंड लोक भवन के समक्ष 18 मार्च को जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया है. पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य निरसा विधानसभा प्रभारी आगम राम ने कहा कि मार्च महीना में ही हमें पार्टी सदस्यों का नवीकरण तथा नये सदस्यों की भर्ती का लक्ष्य पूरा कर लेना है. इसके साथ ही पार्टी शाखा और लोकल कमेटी का गठन कर लेना है. अध्यक्षता प्रखंड सचिव टुटून मुखर्जी व संचालन मुमताज अंसारी ने किया. मौके पर कृष्णा सिंह, हरेंद्र सिंह, ईश्वर मरांडी, मन्नू सिंह, निरंजन गोराई, मणि शंकर सेन, बंसी सिंह, तारापदो बाउरी, हरे राम, देवेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, जनक भंडारी, सोहन किस्कू, चंदन दास, राज दे, विश्वनाथ दास, सपन गोराई, पिंटू बाउरी, राजेश बाउरी, मदन दे, भोला गोराई आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Arindam Chakraborty

लेखक के बारे में

By Arindam Chakraborty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola