विवाह की तिथि तय नहीं होने से खफा युवक-युवती ने भाग कर की शादी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 12:26 AM
अभिभावकों की जिच से तंग युवक-युवती ने की शादी
राजगंज. परिजनों द्वारा एक युवक व युवती का विवाह तय करने में देर किये जाने से खफा होकर युवक व युवती ने भाग कर विवाह कर लिया है. मामला राजगंज गली कुल्ही का युवक और बोकारो के सिमोलिया की युवती का है. सोमवार रात नौ बजे राजगंज शिव मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया. बताया जाता है कि राजगंज गली कुल्ही के बिनोद रजक के पुत्र उदय रजक की बोकारो के सिमोलिया निवासी सुरेश रजक की पुत्री सरस्वती के साथ विवाह लेकर बातचीत चल रही थी. एक दूसरे पक्ष ने लड़का व लड़की के यहां आकर पहला रस्म पूरा कर लिया था. लेकिन किसी बात को लेकर शादी फाइनल नहीं हुई थी. उसके कारण तिथि तय नहीं हो पा रही थी. इधर, युवक व युवती में टेलीफोन से बातचीत शुरू हो चुकी थी. दोनों चाहते थे कि जल्द विवाह हो, लेकिन परिजन अनावश्यक देर रहे थे. चर्चा यह भी है कि लेनदेन के कारण फाइनल नहीं हो पा रहा था. इधर, इससे खफा होकर उदय और सरस्वती घर से भाग गये और राजगंज शिव मंदिर रात को पहुंचे. दोनों बालिग हैं, बताया जाता है कि विवाहोपरांत दोनों थाना पहुंचे और शादी रचाने की सूचना पुलिस को दी. फिर लड़का युवती को पत्नी बना कर गलीकुल्ही ले गये. लड़का पक्ष के लोगों ने राजी होकर प्रेमिका को अपना बहू स्वीकार कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










