Dhanbad News: धनबाद पब्लिक स्कूल की टीम पहुंची करनाल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: करनाल में 13 से 16 सितंबर तक नेशनल योगासन प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

विज्ञापन

Dhanbad News: करनाल में 13 से 16 सितंबर तक नेशनल योगासन प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा Dhanbad News: धनबाद पब्लिक स्कूल के बालक वर्ग के खिलाड़ी सीबीएसइ राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शनिवार को करनाल (हरियाणा) पहुंचे. यह प्रतियोगिता श्रीराम ग्लोबल स्कूल, करनाल में 13 से 16 सितंबर तक होगी. इसमें अंडर-14 वर्ग से सूर्य महतो, मयंक कुमार, अंश कुमार, पीयूष बिष्टू, रुद्र प्रताप, अंडर-17 से भास्कर कुमार मंडल, रोशन कुमार, अपूर्व चौधरी, आयुष्मान कुमार, अभिमन्यु कुमार तथा अंडर-19 में मानस, निखिल राज, नयन दत्त, उज्जवल कुमार और आयुष राज शामिल हैं. प्रतियोगिता की शुरुआत योगासन भारत के अध्यक्ष डॉ प्रदीप आर्य की उपस्थिति में हुई. सीबीएसइ के ऑब्जर्वर अजय शास्त्री, प्राचार्या अनुराधा धवन व मुख्य अतिथि जयदीप आर्य भी उद्घाटन समारोह में मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. धनबाद पब्लिक स्कूल की प्राचार्या शारदा महाजन और प्रशिक्षक शशिकांत पांडे ने खिलाड़ियों को एकाग्रता और विजय भाव से खेलने का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola