Dhanbad News: आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, हादसा टला
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 19 Mar 2026 12:55 AM
Dhanbad News: घटना से कुछ ही देर पहले बच्चे निकल गये थे अपने घर
Dhanbad News: बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार के भवन की छत का प्लास्टर बुधवार को अपराह्न 1:45 बजे भरभरा कर गिरने से बेंच, उपस्कर क्षतिग्रस्त हो गये. संजोग से घटना के समय केंद्र में बच्चे मौजूद नहीं थे. इससे बड़ा हादसा होने से बच गया. सेविका ज्योति कुमारी ने बताया कि बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खाना खिलाने के बाद दोपहर 12:30 बजे घर भेज दिया. सेविका प्रखंड कार्यालय जाने के लिए निकल गयी. उस समय केंद्र में सिर्फ सहायिका मामुनी रविदास थीं. बताया कि मात्र 15 मिनट बाद आंगनबाड़ी केंद्र भवन की छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया. मलबे से बेंच और उपस्कर क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत नहीं होती है, तब तक बच्चों की बैठने की व्यवस्था दूसरी जगह की जाये.
मुखिया ने लिया जायजा
सूचना मिलने पर बाघमारा पंचायत की मुखिया कल्पना गोराईं, पूर्व मुखिया संजीत गोराईं, पंसस प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. सेविका ज्योति कुमारी ने इस संबंध में सीडीपीओ को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. एलएस मुसर्रत नसिर ने सेविका के आवेदन पर क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत कराने की अनुशंसा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










