Dhanbad News: कोयला चोरों की दबंगई : स्पेशल ब्रांच के जमादार व उनकी पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Updated at : 06 Apr 2026 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: कोयला चोरों की दबंगई : स्पेशल ब्रांच के जमादार व उनकी पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Dhanbad News: झरिया-केंदुआ मार्ग पर कुमार मंगलम स्टेडियम के समीप की घटना, -बीच-बचाव करने पहुंचे वाहन चालकों के साथ भी की मारपीट

विज्ञापन

Dhanbad News: केंदुआडीह थाना अंतर्गत झरिया-केंदुआ मार्ग पर कुमार मंगलम स्टेडियम के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे कोयला चोरों ने दबंगई दिखाते हुए स्पेशल ब्रांच के सहायक अवर निरीक्षक अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल देवी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. दोनों स्कूटी से झरिया जा रहे थे. मारपीट के दौरान एएसआइ ने बचाव के लिए आवाज लगायी, तो शोर सुनकर कुछ वाहन चालक मदद के लिए पहुंचे. लेकिन कोयला चोरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी. वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गये. सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस और सीआइएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायल एएसआइ व उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया. बाद में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया जाता है कि घायल एएसआइ की पीठ और उनकी पत्नी के शरीर पर कई स्थानों पर चोट लगी है. केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. लिखित शिकायत नहीं मिली है. एएसआइ पर हमला करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है.

हाइवा रोक उतार रहे थे कोयला, रास्ता देने की बात पर किया हमला

एएसआइ अनुज कुमार की पत्नी काजल देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ झरिया जा रही थीं. स्टेडियम के समीप कोयला चोर हाइवा को सड़क पर रोक कर कोयला उतार रहे थे. उनके पति ने स्कूटी को रास्ते से निकालने की बात कही, तो कोयला चोरों ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इस पर अनुज ने बदतमीजी नहीं करने की बात कही. इस पर चोरों ने लाठी-रॉड से हमला कर दिया. चोरों ने जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगे.

घटनास्थल पर पड़ा था सैकड़ों टन अवैध कोयला

बीसीसीएल की खदानों से निकला कोयला हाइवा से बीएनआर रेलवे साइडिंग भेजा जाता है. रास्ते में चोर हाइवा रोक कर जबरन कोयला उतारते हैं. घटनास्थल पर सैकड़ों टन कोयला पड़ा हुआ है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola