Dhanbad News:द डीएमसी मॉल : 22 से शुरू होगी ऑनलाइन बिडिंग की प्रक्रिया

Updated at : 19 Feb 2025 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:द डीएमसी मॉल : 22 से शुरू होगी ऑनलाइन बिडिंग की प्रक्रिया

Dhanbad News: ग्राउंड फ्लोर में 12, फर्स्ट फ्लोर में 22, सेकेंड फ्लोर में 30 व थर्ड फ्लोर में 05 दुकान

विज्ञापन

Dhanbad News: बैंक मोड़ स्थित द डीएमसी मॉल में दुकान लेनेवाले इच्छुक व्यवसायी लगातार आ रहे हैं. 21 फरवरी तक व्यवसायी यहां विजिट कर सकते हैं. 22 फरवरी के बाद ऑनलाइन बिडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. द डीएमसी मॉल में 69 दुकानें है. ग्राउंड फ्लोर में 12, फस्ट फ्लोर में 22, सेकेंड फ्लोर में 30 व थर्ड फ्लोर में 05 दुकान है. टॉप फ्लोर कॉरपोरेट सेक्टर के लिए रखा गया है. धनबाद का हृदय स्थली बैंक मोड़ है. यहां 25 करोड़ की लागत से नगर निगम ने मॉल तैयार किया है. बैंकमोड़ के अलावा दूर-दूर से व्यवसायी मॉल देखने आ रहे हैं.

28 को सैरातों की होगी ऑनलाइन बिडिंग :

28 फरवरी को 17 सैरातों की ऑनलाइन बिडिंग होगी. 27 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला गया है. 28 फरवरी को एमएसटीपी के साइट पर ऑन लाइन बिडिंग होगी. पिछले साल के सैरात के बेस प्राइस से डाक शुरू होगी. जो सबसे अधिक बोली लगायेंगे, उन्हें सैरात मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola