Dhanbad News: व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य, घाटों पर गूंजे छठी माई के गीत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य, घाटों पर गूंजे छठी माई के गीत

महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन नदी-तालाबों व घरों की छत पर सजाया गया आस्था का घाट. छठी मईया के गीतों से भक्तिमय हुआ कोयलांचल

विज्ञापन

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों व श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. पर्व को लेकर छठ पूजा समितियों की ओर से कोयलांचल के छठ घाटों को खूब सजाया गया था. व्रतियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा था. मंगलवार की शाम छठी मईया के गीत गाते हुए व्रती व उनके परिवार छठ घाट पहुंचे. वहीं कुछ व्रती दंडवत होते घाट तक पहुंचे. यहां सूप दउरा सजाकर उसपर दीये रखे. परवैतीनों ने समय से घाट पहुंचकर पानी में उतर कर भास्कर देव को नमन किया. उसके बाद पानी में डूबकी लगाकर सूप के साथ फेरे लगाये और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. इसके बाद उनके परिजनों व अन्य श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया. पर्व को लेकर बेकारबांध, रानी बांध, पंपू तालाब समेत शहर के अन्य जलाशयों व घर की छतों पर बने घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी थी. वहीं बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा.

किन्नरों ने की छठी मइया की उपासना

पर्व को लेकर किन्नरों ने भी छठी मइया का व्रत रखकर उपासना की. मटकुरिया रेलवे कॉलोनी में काजल किन्नर ने पोखर बनाकर अर्घ्य अर्पित किया. उनके साथ काफी संख्या में किन्नर समाज की सदस्य शामिल थीं. इस दौरान विभा किन्नर, रेखा किन्नर, निर्मला किन्नर ने यजमानों की समृद्धि व खुशहाली के लिए छठी मइया से प्रार्थना की.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola