ससुराल से भागी दुल्हन ने किया प्रेमी संग विवाह
Updated at : 03 May 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन

बलियापुर अपनी ससुराल से भागी दुल्हन ने प्रेमी संग किया विवाह
विज्ञापन
बलियापुर
. कोनारटांड़ गांव से शादी के दो दिन बाद ससुराल से पति को छोड़ घर से भाग गयी दुल्हन पूनम कुमारी ने अपने मायके गोविंदपुर के रामपुर में अपने प्रेमी से विवाह कर लिया. घटना के दो दिन बाद युवती के मायके वालों ने उसे ढूंढ़ निकाला. पता चला कि युवती अपने गांव के ही प्रेमी बादल रवानी के साथ भाग गयी थी. उसके बाद रामपुर गांव में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई दौर की बैठक हुई. अंतत: शुक्रवार को रामपुर में दोनों पक्षों के अभिभावक, ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों-प्रेमिका की शादी करायी गयी. दोनों ही पक्ष ने इस अंतर्जातीय विवाह को मंजूर कर लिया हहै. इसी के साथ मामले का पटाक्षेप हो गया. पूनम अपनी शादी के दो दिन बाद ही 26 अप्रैल की रात बलियापुर के कोनारटांड़ स्थित अपनी ससुराल से भाग गयी थी. उसके पति ने इस सिलसिले में बलियापुर थाना में सनहा दर्ज कराया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




