डीओ ऑफर जारी कर बेहतर कोयला देने की मांग, रोड सेल मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
यह फोटो एआई से बनाई गई है
बाघमारा बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र के असंगठित कामगार रोजगार बहाली की मांग को लेकर 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू करेंगे।
बाघमारा बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र अंतर्गत नदखरकी, बेनीडीह और जमुनिया कोल डंप के रोड सेल ट्रक लोडिंग के असंगठित कामगारों ने रोजगार बहाली की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. अनुकूल आरओएम और स्टीम कोयले का डीओ ऑफर जारी कर उत्तम किस्म के कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित न होने पर मजदूरों ने 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि समय रहते ठोस पहल नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर पूर्ण रूप से काम ठप कर देंगे.
साल भर से रोजगार के लिए परेशान हैं मजदूर
मजदूरों का कहना है कि वे पिछले एक साल से रोजगार के लिए परेशान हैं. अपने हक और कोयला आपूर्ति की मांग को लेकर जब भी आंदोलन किया जाता है तो प्रबंधन की ओर से मुकदमे दर्ज करवाकर उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जाता है.
मजदूरों ने तीनों डंपों में न्यूनतम 20-20 हजार टन आरओएम कोयले का डीओ ऑफर जारी करने की मांग की है. साथ ही रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए तीनों डंपों पर 20-20 हजार टन उत्तम किस्म के स्टीम कोयले का ऑफर उपलब्ध कराने की भी मांग की है. प्रबंधन को सौंपे गये ज्ञापन में जुलूस राम, कैलाश राम सहित सैकड़ों असंगठित कामगारों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शंकर प्रसाद
शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









